लालकुआं। हल्द्वानी विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने प्रधान रुक्मिणी नेगी के नेतृत्व में मंत्री सतपाल महाराज को संविधान के अनुरूप 29 विभागों को त्रिस्तरीय पंचायतों को हस्तांतरित करने पर आभार पत्र सौंपा। प्रधान रुक्मिणी नेगी के नेतृत्व में प्रधान पूजा बिष्ट, प्रधान एडवोकेट ललित सनवाल आदि ने बिंदुखत्ता में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को ऐतिहासिक रूप से संविधान के अनुरूप 29 विभागों को हस्तांतरित करना बेहद सराहनीय कदम है। कहा कि इससे ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और विकसित किया जा सकेगा।