हल्द्वानी। नहर कवरिंग रोड श्यामा गार्डन स्थित एक घर में रविवार को प्रमुख पंचांगकर्ताओं की बैठक में मौजूद रहे बेरीनाग के ज्योतिष जीवन चंद्र पंत ने उनके कथनों और टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने पर नाराजगी जताई है। कहा कि ऐसे कथन भ्रामक और अतिशयोक्तिपूर्ण हैं। उनकी चर्चाएं केवल सनातन पर्वों के समन्वय और असंगत टिप्पणियों पर वैचारिक असहमति तक सीमित रही हैं। सोशल मीडिया या मीडिया में उनके नाम से प्रकाशित किसी भी प्रकार की टिप्पणी, मत या विचार और आरोपों का वह खंडन करते हैं।