फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का अनुभव वर्तमान के लिए प्रेरणा : कमांडेंट बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वाहिनी परिवार की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तंबोला प्रतियोगिता में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात पारंपरिक बड़ा खाना के रूप में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन की अमूल्य धरोहर हैं जिनका अनुभव एवं मार्गदर्शन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि भूतपूर्व महानिरीक्षक वीके उप्रेती व भूतपूर्व महानिरीक्षक पीएस डंगवाल ने हिमवीर जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी हेमंत कुमार, एसएमओ डॉ. चंद्रशेखर, सहायक सेनानी शेखर चंद्र पुनेठा, कृष्ण सिंह दीक्षित, दीपक सहरावत, डॉ. आयरीश मैथ्यू, सूबेदार रश्मि रंजन, मंच सूत्रधारक अनिल यादव, प्रीति समेत तमाम पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें