फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में सकुलेंट व कैक्टस की 50 से ज्यादा प्रजातियों का विस्तार

विज्ञापन
नैनीताल में वॉटनिकल गार्डन में लगाए गए केकट्स। संवाद - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नारायण नगर स्थित हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में सकुलेंट और कैक्टस की 50 से अधिक प्रजातियों का विस्तार किया गया है। इससे बॉटनीकल गार्डन की खूबसूरती में निखार आ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि कैक्टस की कैरियोफिललेस की लगभग 1750 प्रजातियां ज्ञात हैं। कैक्टस की कांटेदार पत्तियां शाकाहारी वन्य प्राणी से बचाव करती हैैं और पानी की कमी में मदद करती हैं। बताया कि कैक्टस की कई प्रजातियों का उपयोग सजावट, औषधि एवं भोजन के रूप में किया जाता है। कैक्टस मधुमेह, मोटापा, शराब के अत्यधिक नशे को कम करने, कोलाइटिस और दस्त के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग वायरल संक्रमण से लड़ने के लिए भी किया जाता है। बताया कि हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में भी कैक्टस व सकुलेंट की प्रजातियों का विस्तार किया जा चुका है। कैक्टस को देखने के लिए रोजाना सौ से ज्यादा पर्यटक हिमालयन बॉटनीकल गार्डन पहुंच रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें