रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण (2017-19) का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट डीएलएड प्रशिक्षण (2017-19) की प्रतीक्षा सूची में चयनित प्रशिक्षुओं एवं पूर्व में प्रथम-द्वितीय सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र में अनुपस्थित छात्रों का है। इन प्रशिक्षुओं की परीक्षा 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक डायट नई टिहरी में आयोजित की गई थी। रिजल्ट परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है। अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।