हल्द्वानी। इग्नू ने टर्म एंड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। एमबीपीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कमरूद्दीन ने बताया कि असाइनमेंट, फील्ड वर्क, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट आदि जमा करने एवं पुन: पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि भी 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है।