फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

166 ने दी एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र के लिए एमपी हिंदू इंटर कालेज में 166 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। 79 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह के निर्देश में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 178 के सापेक्ष 166 कैडेट शामिल हुए। परीक्षा में एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर, ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज धमोला, राइका करनपुर, राइका गौजानी, राइका मालधनचौड, राइका ढिकुली के कैडेटों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद ड्रिल, एफसी और बीसी, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग की प्रायोगिक परीक्षा हुई। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी कैप्टन चंद्रशेखर मिश्रा ने कैडटों को सेना में अफसर बनने के लिए प्रेरित किया। बाद में विद्यालय परिसर में सफाई की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. पंकज जैन, सेकेंड आफिसर जफर अली, सूबेदार महिपाल सिंह, सूबेदार केशव राज भट्ट, बीएचएम केके उपाध्याय, सीएचएम ललित मोहन, हेम चंद्र जोशी, भूषण चंद्र, गणेश चंद्र, हवलदार दिनेश सोरागी, डीके पाठक, युवराज सिंह, आरिश सिद्दीकी, वसीम सैफी, नीरज सती, ऋषभ उप्रेती, राहुल जोशी, सौरव रावत, देव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें