फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने वितरित किया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलद्वानी। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए जहां सामाजिक संगठन गरीब तथा जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं । वहीं शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बड़ती के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की एक टीम ने भगवानपुर, हिम्मतपुर तल्ला वार्ड नंबर 41, हल्द्वानी क्षेत्र में 50 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी। इस दौरान सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया और लोगों के हाथ सैनिटाइज किए गए। टीम में रिटायर्ड सूबेदार, राजेंद्र सिंह, सूबेदार उमेद सिंह, राम सिंह, गोधन सिंह, कैप्टन जगत सिंह, इंस्पेक्टर बिशन सिंह, भोपाल सिजवाली,. महेश कुनियाल, जीवन सिंह,मदन सिंह, हरीश सिंह, राजेंद्र नगरकोटी कैप्टन होशियार सिंह,शिव चरन पिलखवाल, हरीश पांडे, कृपाल सिंह कोरंगा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें