फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं दिवस समारोह में जमकर थिरके पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं रेजिमेंट, नागा रेजिमेंट, कुमाऊं स्काउट्स और संबंधित पलटनों के पूर्व सैनिकों के लिए शुक्रवार को कुमाऊं दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक देशभक्ति सहित कुमाऊंनी गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन


ऊंचापुल हिम्मतपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को कुमाऊं दिवस समारोह मनया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंट के सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा ने दीप जलाकर किया। सबसे पहले सीमा पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाज, मृतक पूर्व सैनिकों और आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

सेवानिवृत्त मेजर बीएस रौतेला ने कुमाऊं रेजिमेंट के इतिहास की जानकारी दी। इसके बाद कुमाउंनी संस्कृति के आधार पर चांचरी का सामूहिक गान कर खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल सीके चौधरी, मेजर केएस मेहरा, कैप्टन बीएस मेहरा, कैप्टन एमएस राठौर, कैप्टन सीबीएस बसेड़ा, कैप्टन पीएस सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें