चयन
हल्द्वानी स्टेडियम में शुरू अनुसूचित जनजाति वॉलीबाल का चयन ट्रायल का शाम चार बजे से
नाटक का मंचन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की कार्यशाला में तैयार नाटकों का मंचन मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में शाम 6 बजे।
रामलीला
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित दिन की रामलीला में शबरी आश्रम, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला का मंचन शाम 5 बजे से।
हल्द्वानी। श्री नव दुर्गा रामलीला कमेटी सुभाष नगर में खर दूषण वध और शबरी आश्रम की लीला का मंचन रात साढ़े 8 बजे से।
हल्द्वानी। श्री पंचेश्वर रामलीला कमेटी आवास विकास में सूर्पणखा नासिका छेदन की लीला का मंचन रात 9 बजे से ।
हल्द्वानी। आदर्श रामलीला कमेटी पीलीकोठी में सूर्पणखा नासिका छेदन, खर दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन रात 9 बजे से।