बालाजी मंदिर में अचल प्रतिष्ठा
हल्द्वानी। रूपनगर स्थित बालाजी मंदिर में श्रीयंत्र स्थापना के लिए दस महाविद्याओं की अचल प्रतिष्ठा सुबह 8 बजे से।
हाॅकी
हल्द्वानी। अंडर-15 बालक वर्ग हॉकी चयन ट्रायल हल्द्वानी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
टेनिस
हल्द्वानी। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) लंदन की ओर से बैलपड़ाव में आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट सुबह नौ बजे से।
जागरूकता कार्यक्रम
हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से कठघरिया और फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सुबह 10 बजे।
जनसुनवाई
हल्द्वानी। काठगोदाम सर्किट हाउस में पेपर लीक प्रकण में एकल जांच आयोग का जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे तक।
श्री शिव महापुराण
हल्द्वानी। क्रियाशाला परिसर में श्री शिव महापुराण कथा दोपहर दो बजे।
करवाचाैथ कार्यक्रम
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी की ओर से करवाचौथ कार्यक्रम अतिथि रेस्टोरेंट में शाम छह बजे से।
रामलीला
हल्द्वानी। शबरी, श्रीराम सुग्रीव मित्रता, बालीवध प्रसंग, रामसेवक रामलीला कमेटी मुखानी में रात नौ बजे से।