हॉकी
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत अंडर 14 बालिका वर्ग के हॉकी के मुकाबले सुबह नौ बजे से।
खो-खो
हल्द्वानी। जिला स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता कालाढूंगी इंटर काॅलेज में सुबह नौ बजे से।
सुंदरकांड
हल्द्वानी। श्री पीतांबराधाम मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भूमिया विहार फेस एक कुसुमखेड़ा में सुंदरकांड पाठ सुबह नौ बजे से।
क्रिकेट
हल्द्वानी। एचसीए श्रीपुरम में अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत उप्लेजेड अकादमी एवं साई क्रिकेट अकादमी के बीच मैच सुबह 9:30 बजे से।