फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैसा जारी होने के बाद भी नहीं हो पाया डामरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर दस करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी है। सड़क पर गड्ढे और धूल के कारण वाहन चालकों, यात्रियों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बढेरी समेत कई गांवों के यात्री विशेष रूप से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बजट जारी होने के बाद भी डामरीकरण न होने से धूल और दुर्घटना का भय बना हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द काम शुरू करने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि दस करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद अनुबंध की तैयारी चल रही है और 15 मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें