फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल झील में जमी सिल्ट का पता लगाने के लिए होगा सर्वे

Wed, 08 May 2024 04:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल झील के गिरते जलस्तर से झील की सिल्ट दिखाई देने लगी है - फोटो : भीमताल झील के गिरते जलस्तर से झील की सिल्ट दिखाई देने लगी है
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। बीते कुछ सालों से भीमताल झील में जमा होती सिल्ट झील की सुंदरता पर दाग लगाने का काम कर रही है। सिल्ट के चलते झील के जलस्रोतों के सूखने और बारिश नहीं होने से जलस्तर में कमी आ रही है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग पहली बार भीमताल झील में जमी सिल्ट का पता लगाने के लिए सर्वे कराने जा रही है। ताकि सर्वे के बाद झील से सिल्ट निकालने की कार्रवाई की जा सके। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से सर्वे वाली एजेंसियों से वार्ता कर ली है। विभाग जल्द सर्वे कराकर झील में जमी सिल्ट की मात्रा का पता लगा पाएगा।
विज्ञापन


2 से 18 फुट तक है झील में पानी
भीमताल झील की औसतन गहराई 2 से 18 मीटर तक है। झील की औसतन चौड़ाई 451 मीटर और लंबाई 1701 मीटर है। लेकिन बीते कुछ सालों से झील में सिल्ट के जमा होने से जलस्रोतों का पानी कम होने लगा है। साथ ही झील का पानी भी साफ नजर नहीं आ रहा है।

भीमताल झील से जुड़ा है पर्यटन कारोबार
भीमताल झील से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। इससे होटल, होम स्टे, नौकायन, कायकिंग, जॉरबिंग संचालक पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए हैं। सालभर में भीमताल झील से लाखों का कारोबार होता है।
विज्ञापन




भीमताल झील में कितनी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है इसका पता लगाने के लिए सर्वे कराने जा रहे हैं। सर्वे के जरिए झील में कितनी सिल्ट जमा है इसका पता चल जाएगा। इसके बाद झील से सिल्ट निकालने की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश रावत, एसडीओ सिंचाई विभाग, भीमताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें