रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा नदी के महत्व उसकी पवित्रता स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर प्रो. एसएस मौर्य, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. नीमा राणा, डॉ. शिप्रा पंत, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. मुरलीधर कापड़ी आदि मौजूद रहे।