फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला मौसम विज्ञान केंद्र का उपकरण खराब

Mon, 22 Jul 2024 06:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पीएमश्री जीजीआईसी विद्यालय के पास स्थित जिला मौसम विज्ञान केंद्र का उपकरण बीते चार माह से खराब है। इस कारण न्यूनतम तापमान की जानकारी नहीं मिल पा रही है। केंद्र की ओर से भी देहरादून केंद्र समेत अन्य को न्यूनतम तापमान की जानकारी में शून्य लिखा हुआ दिया जा रहा है जिसमें न्यूनतम तापमान की मशीन खराब होने का जिक्र भी है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया का कहना है कि इसके लिए देहरादून में पत्राचार किया गया है। दून में कार्यरत अभियंता त्रिलोक सिंह नेगी ने बताया कि नैनीताल मौसम केंद्र के पत्र को उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। उनके दिशानिर्देश पर इसे ठीक किया जाएगा अथवा बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें