नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चंदोला के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मंगलवार को निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से मुलाकात की। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन मामले में शासन की ओर से मांगी गई रिपोर्ट भेजने, 2018 के बाद कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग की। एमडी को निगम मुख्यालय में संघ के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने के निर्णय से भी अवगत कराया। कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की सेवानिवृत्त के बाद संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इसकी जरूरत है। शिष्टमंडल ने एमडी से चुनाव की अनुमति की भी मांग की। शिष्टमंडल में रमेश सिंह कपकोटी, गौतम आर्य, पीतांबर दुमका, तारा भट्ट, दीपक पांडे, विक्रम शाह, संतोष पंत, मंजुल प्रकाश सनवाल, गंगोत्री बिष्ट, अंजू गुप्ता आदि रहीं।