हल्द्वानी।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पर्यावरण मित्रों ने पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर सुनवाई न होने पर बुधवार से आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में उन्होंन वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस टोलिया को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद भरे जा रहे हैं लेकिन इसमें वरिष्ठता को दरकिनार किया जा रहा है। ज्ञापन में मुकेश, विश्वास, राजेश, अलंकार, राजेश, प्रेम सिंह, जयपाल आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद