फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

Sun, 12 Jul 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका के पर्यावरण मित्र अपनी प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर की मुख्य रूप से आठ मांगें हैं जिसमें ठेका प्रथा बंद कर वर्षों से कार्यरत ठेका कर्मियों को नियमित किया जाना। नियमितीकरण होने तक समान कार्य, समान वेतन, वर्षों से सेवा दे रहे मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मियों को नियमित करना आदि मांगें शामिल हैं। बताया रोज तीन से चार पर्यावरण मित्र धरना दे रहे हैं। राजेश कुमार, सतीश कुमार, अनूप व राजेश ने धरना दिया। बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंटी पपनेजा ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें