फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यावरण मित्रों ने विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को सफाई आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से पालिका में सृजित पर्यावरण मित्रों को घटा दिया गया है। इस दौरान ठेका प्रथा समाप्त करने और सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि 25 लाख रुपये करने की मांग की गई। पदों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर भरा जाए। शैक्षिक योग्यता के बावजूद समाज कल्याण विभाग की ओर से वाल्मीकि समाज से लोन सुविधा नहीं दी जाती है। आंगनबाड़ी और बालवाड़ी में वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों एवं महिलाओं को शामिल न करने पर आपत्ति जताई। सफाई कर्मचारियों के आवास का किराया 2000 रुपये करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उपाध्यक्ष ने सभी समस्याओं पर चर्चा और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वाल्मीकि सभा के महासचिव दिनेश कटियार, धीरज कटियार, कमल कुमार, नीरज कुमार, संजय सौदा, मनोज पवार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें