रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड/उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पांच नवंबर से मिलेंगे। आवेदन पत्र एवं परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in से भी ले सकते हैं। बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2021 को 9 से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।