फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 04 Apr 2023 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर समस्याओं को हल कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सुबह डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोनिवि परिसर में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि वित्त एवं कार्मिक विभागों के शासनादेश के बाद प्रशासनिक विभागों की ओर से अलग-अलग शासनादेश जारी किए जा रहें हैं। उन्होंने गुणवत्ता सुधार के लिए सहायक अभियंता व उच्चतर अभियंताओं के तकनीकी दायित्वों का निर्धारण करने की भी मांग की।
उन्होंने वर्ष 2013 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को अपर सहायक अभियंता पदनाम तथा ग्रेड पे 4800 का लाभ शीघ्र दिया जाने पर भी जोर दिया। प्रदर्शनकारियों में सहायक अभियंता दिनेश रावत, केके पांडे, सोनूदीप, जनेंद्र, राकेश, मनमोहन, सुजाता, अमिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें