फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पंचम दिवस स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने श्रमदान किया। श्रमदान के माध्यम से स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दोपहर भोजन के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। समाजसेवी किरण तिवारी ने स्वयंसेवियों को उपयोगी वस्तुएं बनाने की कला की जानकारी दी। वहीं पूरन सिंह ने एनएसएस की भूमिका, उसके उद्देश्यों तथा विद्यालय में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मीनाक्षी बिष्ट, आलोक भट्ट, निशा बनौला, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें