फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मियों किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली संशोधन बिल-2022 के विरोध में हल्द्वानी के हाइडिल स्थित मुख्य अभियंता उत्तराखंड पावर कार्पोर?
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम कर्मियों ने बिजली संशोधन बिल- 2022 को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में एकत्र हुए कर्मियों ने बिल और निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना था कि बिल को सदन में रखने से पूर्व नेशनल कोर कमेटी और सभी स्टेक होल्डर के समक्ष रखा जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर बिना विचार- विर्मश के बिल को सदन में रखा जाता है तो उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि बिल को चुपचाप पास कराने की मंशा लगती है। इससे पूरे राज्य में विद्युत व्यवस्था का निजीकरण हो जाएगा। इसके कारण प्रदेश के लोगों को सस्ती बिजली मिलती है वह महंगी हो जाएगी। जो प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अभियंता वितरण के माध्यम से ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को एक ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में शेखर त्रिपाठी, नवीन मिश्रा, डीएस बिष्ट, बीएम भट्ट, डीके जोशी, मनोज तिवारी, दीपक पाठक, मनोज पांडे, नीरज पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें