फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण कर बनाई दो दुकान और भवन तोड़ा

विज्ञापन
नगर निगम ने लाल दंत रोड पर सड़क किनारे बने दो दुकान और एक पक्के मकान को तोड़ा
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क की जमीन पर एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर दो दुकान और एक भवन बना दिया था। कोर्ट से केस हारने के बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार देर रात इसे जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारी ने विरोध भी किया लेकिन उसकी एक नहीं चली।
विज्ञापन



संतोषी माता मंदिर लालडांठ के सामने रविंद्र कुमार ने अतिक्रमण कर दो पक्की दुकान और एक कमरा बना लिया था। अतिक्रमण के दौरान यह सड़क लोक निर्माण विभाग के पास थी। लोनिवि ने इस मामले में अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया था। अतिक्रमणकारी मामले में कोर्ट चला गया। कोर्ट में वह केस हार गया। इसके बाद वह इसे अपर कोर्ट में ले गया लेकिन वहां उसकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद यह सड़क नगर निगम के पास आ गई। उधर अतिक्रमणस्थल के पीछे रहने वाले भूस्वामी ने कुमाऊं कमिश्नर के दरबार में मामले की शिकायत कर दी। कुमाऊं कमिश्नर ने नगर आयुक्त को अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए। निगम के अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर भी रविंद्र कुमार ने अतिक्रमण नहीं तोड़ा। शुक्रवार शाम नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। इस पर मकान स्वामी ताला लगाकर फरार हो गया। नगर निगम की टीम ने सामान निकालने के लिए जैसे ही दीवार तोड़ना शुरू किया तो मकान स्वामी पहुंच गया और सामान निकालने के लिए समय मांगा। सामान निकालने के बाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि थोड़ा अतिक्रमण और टूटना है। शनिवार को उसे भी तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें