फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सड़क किनारे खाली प्लाॅट बन गए कूड़ेदान, मेयर के संकल्प पर सवाल; फैल रही दुर्गंध से लोग परेशान

Mon, 24 Feb 2025 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मेयर ने नगर निगम हल्द्वानी को साफ, सुंदर, विकसित और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। मगर नगर निगम क्षेत्र में जहां-तहां फैले कूड़े के ढेर से मेयर के संकल्प पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
खाली प्लॉट में फैला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में मेयर ने नगर निगम हल्द्वानी को साफ, सुंदर, विकसित और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। मगर नगर निगम क्षेत्र में जहां-तहां फैले कूड़े के ढेर से मेयर के संकल्प पर सवाल उठ रहे हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर से फैल रही दुर्गंध और गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है।

 

 

अमर उजाला टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पड़ताल की। मुखानी के पास रूपनगर कॉलोनी के पास सड़क किनारे खाली प्लाॅट पर कूड़े का ढेर लगा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। यह स्थल मुखानी से क्रियाशाला की ओर आने वाली मुख्य सड़क किनारे है। रामलीला मोहल्ले में भी कूड़े का अंबार लगा है। यहां से गुजर रहे लोगों को इससे परेशानी हो रही है। जजफार्म के वार्ड 52 में भी खाली प्लाॅट कूड़ेदान बना हुआ है। विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जजफार्म के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि यहां लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा है। कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि शीघ्र कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

रामलीला मोहल्ले में निगम का कूड़ाघर है। यहां से शाम को रोजाना कूड़ा साफ कर लिया जाता है। जिन दो स्थानों पर खाली प्लॉट में कूड़ा है, उनका पता लगाकर प्लाॅट मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। इसे साफ रखना प्लाॅट स्वामी का काम है। -डॉ. मनोज कांडपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी।

 

 

वार्ड नंबर 10 मल्ला गोरखपुर के पार्षद रवि जोशी का कहना है कि मेयर साहब शहर के विकास के लिए अच्छी-अच्छी बातें कर रहे हैं लेकिन शहर के वार्डों की सफाई व्यवस्था को बंद कराकर अपना स्वागत कराने में मशगूल हैं। मेयर साहब को यह बताना चाहिए कि यह कहां तक सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें