फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में रोजगार मेला कल

Fri, 03 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय, नैनीताल की ओर से चार जुलाई को भीमताल के विकासखंड कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड के लिए लगभग 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। यह मेला राज्य सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत मनाए जा रहे सेवा सप्ताह का हिस्सा है जो चार जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। क्वेस्ट कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स लिमिटेड के लिए) के मानव संसाधन प्रतिनिधि प्रशिक्षु पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। एनएपीएस-कौशल सीखो और कमाओ योजना के तहत ये पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के 12वीं पास, आईटीआई या स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 16250 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें