नैनीताल। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और संगठन से जुड़े प्राणी उद्यान के कर्मचारियों की बैठक में विभागीय अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद दो वर्ष से उनकी मांगों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र खंकरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के क्रम में तत्कालीन रेंजर के आश्वासन के बावजूद अब तक कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। तय किया गया कि संगठन कार्मिकों की मांग को लेकर प्रमुख सचिव वन से मुलाकात करेगा। इसके बावजूद समस्या का समाधान न निकलने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संरक्षक रमेश चंद्र जोशी, जिला मंत्री मदन सिंह गैड़ा समेत संगठन सदस्य मौजूद रहे। संवाद