फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अपूर्ण खनन गेट खोलने पर भड़के कर्मचारी

Thu, 08 Feb 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अपूर्ण खनन गेटों को खोलने पर उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मियों ने पीडी निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताने के साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएस अधिकारी ने बताया कि जिला खनन समिति के स्पष्ट आदेशों के बाद भी वन निगम प्रशासन अपूर्ण गेटों को खनन निकासी के लिए खोल रहा है जो कि नियमविरूद्ध है। साथ ही आरोपित पीडी का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। गेटों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने के साथ ही धर्मकांटों के संचालन के लिए भार क्षमता का परीक्षण तक नहीं कराया गया है। ऐसे में खनन गेटों में कार्य पूरा होने के बाद ही खोला जाए। इस संबंध में वन विकास निगम कर्मचारी संघ की बैठक आमडंडा में बुलाई गयी है। इस मौके पर सुरेश सुयाल, कैलाश जोशी, मोहन चौरासिया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें