भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 25 कर्मचारियों को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स एंड एप्लीकेशन विषय पर क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित की गई। परिसर निदेशक अनिल कुमार नायर ने कहा कि विश्वविद्यालय सरकारी विभागों के साथ मिलकर कार्य करने और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रो अंकुर बिष्ट ने सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता, डेटा आधारित निर्णय लेने और सरकारी प्रशासन में एआई की उपयोगिता के साथ इसके क्रियान्वयन की चुनौतियों पर चर्चा की। प्रो डॉ.नवीन तिवारी ने प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की व्यावहारिक तकनीकों और सरकारी कार्यालयों में चैटजीपीटी के उपयोग की जानकारी दी। गोविंद सिंह जेठी ने एआई की सहायता से सरकारी पत्र, परिपत्र, नोटिस, बैठक का सारांश, परियोजना प्रस्ताव, निरीक्षण रिपोर्ट और नीतिगत तैयार करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। प्रो. मुकेश जोशी ने गूगल जेमिनी के माध्यम से दास्तावेज तैयार करने, डेटा विश्लेषण और प्रस्तुतियां बनाने की जानकारी दी। प्रो जितेंद्र कुमार चौधरी ने माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के उपयोग से दस्तावेजीकरण, रिपोर्ट तैयार करने और आधिकारिक संवाद को सरल बनाने की तरीकों से अवगत कराया। डॉ हिमांशु पंत ने प्रस्तुतियां, परियोजना विवरण और बैठक के नोट्स तैयार करने में एआई की भूमिका का प्रदर्शन किया। प्रो डॉ. संदीप कुमार बुधानी ने पीटीकुल के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस डॉ श्याम एस. कापड़ी आदि मौजूद रहे।