नैनीताल। समाज की सेवा में विज्ञान और उत्तराखंड में प्रायोगिक विज्ञान की प्रयास यात्रा अभियान के तहत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। यहां आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रो. और पद्मश्री एचसी वर्मा ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में रटने की जगह शोध की प्रवृत्ति जागृत करें। एरीज के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति आगाह किया। नैनीताल और हल्द्वानी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां भवानी शंकर कांडपाल, नवनीत जोशी, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, विनोद कुमार जोशी, प्रवीण सती, डॉ. रेनू बिष्ट आदि मौजूद थे।