फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चाय बागान में उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड चाय विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ने सोमवार को घोड़ाखाल चाय बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे से चाय उत्पादन की जानकारी ली। उपाध्यक्ष मेहरा ने बागान का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को चाय उत्पादन से जोड़कर रोजगार के अवसर देने को कहा। प्रबंधक पांडे ने बताया कि बागान में जैविक चाय तैयार की जा रही है। यह चाय सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि जैविक चाय की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर फील्ड सहायक आन सिंह मेहरा, कमलेश पाटनी, लालमणि आर्य, दीपक जोशी, गोपाल नेगी, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें