फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाथियों ने सीतावनी मंदिर में की तोड़फोड़

Tue, 06 Feb 2024 03:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित सीतावनी मंदिर परिसर में हाथियों के झुंड ने पुजारी के कमरे में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कोटा रेंज के कर्मचारियों ने रात्रि गश्त के दौरान हाथियों को भगाया। कोटा रेंजर रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि इस समय हाथियों की आवाजाही इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा है इसलिए लोग वन क्षेत्र के आस पास जाने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन


उधर, कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि उनके कार्यालय में तैनात चौकीदार दीपक शर्मा गौजानी में रहता है। रविवार की रात को चौकीदार के मकान पर एक हाथी पहुंच गया, जिसने उसके मकान के आसपास की तारबाड़ को तोड़ डाला। सोमवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास वह फिर से वहां पहुंच गया और उत्पात मचाने लगा। वन कर्मियों की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।



नैनीताल में लावारिस पशुओं ने पर्यटकों को दौड़ाया
नैनीताल। नैनीताल की माल रोड पर सोमवार की दोपहर लावारिस पशु सैलानियों के पीछे दौड़ गए। हड़बड़ी में पर्यटक सड़क में ही गिर गया। इस दौरान एक दुकानदार भी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले ही जिला प्रशासन ने मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए थे। संबंधित विभाग ने कुछ मवेशियों को तो गोशालाओं में पहुंचाया लेकिन फिर से वे सड़क पर नजर आने लगे हैं। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर इन मवेशियों को भी गोशाला में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें