रामनगर के टेढ़ा गांव में कोसी बायोडायवर्सिटी पार्क का टूटा हुआ गेट।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम टेड़ा स्थित कोसी बायोडायवर्सिटी पार्क में शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा पार्क का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर कोसी रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। कोसी रेंज के कार्यालय अधीक्षक वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। वनकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हाथी आए दिन फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।