फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की.......

विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तीन मूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में आयोजित भजन संध्या के दौरान राध?
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म पर घरों और मंदिरों में विशेष उत्सव मनाया गया। हाथी घोला पालकी, जै कन्हैया लाल की... भजन के साथ भगवान कृष्ण को झूला झुलाया और दही, माखन समेत छप्पन व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पीपलेश्वर, बरेली रोड स्थित लटूरिया महाराज आश्रम स्थित राधा कृष्ण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, श्रीराम मंदिर और आंवेश्वर महादेव आदि मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन हुए और शयन आरती के बाद बाद भक्तों को प्रसाद बांटा। लटूरिया महाराज आश्रम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने जमकर भजन कीर्तन किए। पंडित राजेश जोशी, नवल कांडपाल, गोपाल गोस्वामी और प्रमोद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप में सजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, आरती संपन्न कराई। इस मौके पर भक्तों को पंजीरी, फल और प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. एससी अग्रवाल, भोला केसरवानी, राजेश अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विपिन गुप्ता, विनय विरमानी, अजय अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, राजीव अग्रवाल ने भाग लिया। संरक्षक डॉ. एससी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार 19 अगस्त को भी झांकी दर्शन, भजन कार्यक्रम होंगे। वहीं पीतपलेश्वर, सत्यनारायण मंदिर और आंवलेश्वर महादेव मंदिर में भी देर रात तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किए और छप्पन प्रकार का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। प्राचीन श्रीराम मंदिर में मंदिर में देर रात 12 बजे तक भजन कीर्तन हुए। हल्द्वानी के भजन गायक प्रभाकर जोशी ने नंदलाला प्रकट भए, बिरज में लडुवा बंटे, लाला जनम सुनि आई यशोदा दे दो बधाई गाकर समा बांध दिया। रात 12 बजे महाआरती के साथ छप्पन भोग, पंचामृत, मख्हन मिश्री, फल का चढ़ावा चढ़ाया गया और उसके बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्राचीन शिव मंदिर मुखानी में कृष्ण की विभिन्न झांकियों का सुंदर जीवंतरूप बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष हेमंत डालाकोटी, उपाध्यक्ष कमल उप्रेती, सचिव राजेंद्र बिष्ट, किरण भट्ट, हरीश कपिल, कल्पना बिष्ट, धीरज फर्तयाल, भूपेश पांडे, कनहिया गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपक जोशी, अजय कपिल, हेम कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

..........
तीनमूर्ति मंदिर में हुई भजन संध्या
हल्द्वानी। तीन मूर्ति मंदिर हिम्मतपुरतल्ला में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर सुंदर झाकियाँ भी बनाईं गईं। इस वर्ष भी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने बच्चों को कन्हैया बनाकर खूब आनंद उठाया। भजन गायक सुरेश तिवारी, राजू नैनवाल ने भजन कीर्तनों की प्रस्तुतियां दीं। आचार्य योगेश जोशी सहित आयोजक तारा दत्त पलड़िया, कांग्रेस नेता महेश शर्मा, प्रकाश पांडे, त्रिभुवन जोशी, बाला दत्त आदि मौजूद रहे।
..............
संकटमोचन हनुमान मंदिर में हुए भजन कीर्तन
हल्द्वानी। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति कर्नलवार्ड शीशमहल, काठगोदाम में श्रीकृष्ण की झांकियां निकली और सुंदर भजन कीर्तन हुए। पुजारी पंडित पंकज जोशी ने वैदिक रीति से पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष जगन्नाथ कपकोटी, प्रेम वल्लभ जोशी, भुवन पाठक, विनोद तिवारी, गिरीश चंद्र लोहनी, किशोर जोशी, हयात सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।
............
माखन केक का प्रसाद बांटा
हल्द्वानी। दुर्गा मंदिर शीशमहल में भजन मंडली की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन हुआ। आचार्य महेश पांडे ने रात 12 बजे लड्डू गोपाल जी को सुंदर वस्त्र और मोर मुकुट पहनाकर पालने में बैठाया और भक्तजनों ने सुंदर आरती की। इसके बाद मटकी माखन का केक काटा और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पुष्पा संभल, पंकज सनवाल, बालम सिंह, बलवंत देवड़ी, त्रिलोक गोस्वामी, धीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, हम रावत, हर्ष मनकोटी समेत काफी श्रद्धालू मौजूद रहे।
जगदंबा एकेडमी में मनाया जन्माष्टमी पर्व
हल्द्वानी। मां जगदंबा स्वर संगीत एकेडमी शीशमहल में नितिन पालीवाल और हर्षिता पालीवाल की ओर से जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन हुए। कार्यक्रम में दीपक सैनी, नितिन जोशी, भुवन भट्ट, योगेश पालीवाल, जगदंबा पालीवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें