रामनगर के रिंगौड़ा गांव से आगे रविवार की शाम चार बजे एक बड़ा हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क प?
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे नेशनल हाईवे-309 से हाथियों के झुंड का गुजरना आम हो गया है। रविवार को भी हाथियों का झुंड रिंगोडा में सड़क पर आ गया। हाथियों के हाईवे पर खड़े रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। हाईवे पर आए दिन हाथियों के दिखने से वाहन चालकों में भय का माहौल है। कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि हाथी सड़क के रास्ते कोसी नदी में पानी पीने जाते हैं।