फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Forest Division: कालाढूंगी रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन अधिकारियों में हड़कंप

Wed, 26 Oct 2022 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी

सार

कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया हाथी की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है जिसकी पीठ पर एक घाव भी बना हुआ है जिसमें से काफी अधिक पस निकल रहा था।
विज्ञापन
हाथी की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत बोर बीट थपलिया गांजा गांव कक्ष संख्या 4 में मादा हाथी का शव पड़ा मिलने से वन अधिकारियों में खलबली मच गई। सोमवार रात हाथी की मौत की सूचना पर कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। कालाढूंगी रेंज के कई कर्मचारी रातभर मौके पर तैनात रहे। मंगलवार सुबह डीएफओ कुंदन कुमार ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया हाथी की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है जिसकी पीठ पर एक घाव भी बना हुआ है जिसमें से काफी अधिक पस निकल रहा था। पशु चिकित्सक दुष्यंत शर्मा व संजीव पंत की टीम ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया जिसके बाद उसका शव दफना दिया गया। हाथी की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें