हल्द्वानी। कटघरिया बिजलीघर से जुड़े मुखानी, ब्लॉक, ऊंचापुल, लालडांठ, बिठौरिया क्षेत्र में गुल हुई बिजली मंगलवार देर रात एक बजे बहाल हुई। दरअसल मंगलवार रात कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति चार घंटे से अधिक ठप रही। इससे 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।