फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ऑफिस में नशे में मिला कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में खुलासा; सस्पेंड करने के निर्देश दिए

Tue, 31 Mar 2026 02:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई में उसे मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित ईई को कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दीपक बोरा को मेडिकल जांच के लिए बेस हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ ऑफिस में शराब पीकर आने की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें