फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऊंचापुल और लालडांठ में घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन के दौरान बिजली की कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ऊंचापुल क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्टिंग के चलते करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे बिजली की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

इस कारण ऊंचापुल क्षेत्र के आसपास के इलाकों में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, लालडांठ रोड के पास पोल शिफ्टिंग कार्य के दौरान भी बिजली कटौती की गई। इस दौरान दोपहर 1:30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि लाइन और पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते कुछ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें