फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सड़क हादसे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत, दूसरे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ड्यूटी से घर लौटते समय एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान इंजीनियर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुखानी थानाक्षेत्र के भगवानपुर बिचला निवासी विनोद कुमार (44) हीरानगर क्षेत्र स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनके भाई प्रमोद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे विनोद रामनगर में साइट पर काम देखने के बाद घर लौट रहे थे। उसी दौरान बैलपड़ाव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल के फोन से परिजनों को सूचना दी और विनोद को मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रमोद ने बताया कि जहां विनोद ने दम तोड़ दिया। इधर, विनोद की मां कमला देवी, पत्नी पूनम आर्या, बेटे रौनक और बेटी प्रत्याशा का रो-रोकर बुराहाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला निवासी चंदन सिंह चुफाल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चंदन को आनन-फानन में राहगीरों ने एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

कार में टक्कर मारने के बाद मुआवजे से किया इंकार, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ निवासी लोकेश सनवाल समाज कल्याण निदेशालय में कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को वह अपने मामा से मुलाकात कर निदेशालय लौट रहे थे। रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि कार चालक ने उन्हें मुआवजा देने की बात कही थी। कुछ दिन बाद उसने टालमटोल शुरू कर दी और उसके बाद गाड़ी की मरम्मत में खर्च हुई रकम को देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें