नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर पालिका परिषद शाखा के 14 जून को होने वाले चुनाव के तहत मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। धीरज कटियार की ओर से अध्यक्ष एवं सचिव दोनों पदों से नाम वापसी की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के नेतृत्व में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी त्रिलोचन टांक को गुलाब का फूल, धर्मेश प्रसाद को धनुष बाण, कमल सिलेलान को उगता सूरज चुनाव चिह्न दिया गया। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि कुमार को अलमारी, कमल कुमार को लालटेन एवं संजय पवार को सीढ़ी, सचिव पद के प्रत्याशी सोनू सहदेव को पतंग चुनाव चिह्न दिया गया। चुनाव में मनोज चौहान, मनोज कुमार, राहुल और दिनेश रत्नाकर सहयोग कर रहे हैं।