हल्द्वानी। बनभूलपुरा ओर काठगोदाम पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर बुजुर्गों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार और थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बुजुर्गों को बताया कि बैंक अधिकारी या परिजन बनकर कोई काॅल कर रहा है तो सतर्क हो जाएं। जिसके नाम से फोन किया जा रहा है उससे बात करने का प्रयास करें। डिजिटल अरेस्ट नाम से फोन आता है तो उसे नजरअंदाज कर नंबर ब्लाक कर दें। जरूरत पड़ने पर 1930 नंबर पर फोन करें या नजदीकी थाने में शिकायत करें।