फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिलासपुर में सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यूपी के रामपुर बिलासपुर के धनौरा फार्म निवासी 75 वर्षीय डोंडा राम को बृहस्पतिवार को सांड़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुजुर्ग के साथ पांच अन्य लोगों को भी सांड़ ने घायल किया था। हालत गंभीर होने की वजह से बिलासपुर अस्पताल से शुक्रवार को डोंडा राम को एसटीएच रेफर कर दिया गयाा। शनिवार सुबह इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी नीमा तिवारी ने पुलिस को बताया कि एक मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे उनके पति भुवन चंद्र तिवारी (64) निजी कार्य के चलते घर से निकले थे। काठगोदाम से पहले एसएसबी कैंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनके पति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले भुवन चंद्र की मौत हो गई। काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें