फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
पहाड़पानी में सड़क हादसे के बाद लगा जाम।
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार शिवराज सिंह रौतेला (63) पुत्र भूपाल सिंह रौतेला निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार सुबह बाइक पर धानाचूली से शहरफाटक की ओर जा रहा था। बताते हैं कि पहाड़पानी बैंड के पास जैंती से हल्द्वानी की ओर जा रही पिकअप ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के बाद गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक सड़क पर रपट गई और शिवराज सिंह के सिर पर गहरी चोट आ गई। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एबुलेंस से पदमपुरी सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में डॉ. नीरज कुमार ने घायल शिवराज सिंह को मृत घोषित किया। थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवराज सिंह के हेलमेट के टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें