फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअरों के हमले में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से घायल बुजुर्ग हरगोविंद जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के छियोड़ी गांव कफ्लाड़ निवासी हरगोविंद जोशी (75) पुत्र त्रिलोचन जोशी रविवार सुबह अपने मवेशियों को रोजाना की तरह जंगल चराने के लिए ले गए थे। जंगल जाते समय घात लगाए जंगली सुअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल हरगोविंद मदद के लिए काफी देर तक चिल्लाते रहे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर कर और पत्थर फेंककर जंगली सुअरों को जंगल की तरफ भगाया। उसके बाद ग्रामीणों ने घायल हरगोविंद को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद टैक्सी की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी सुयालबाड़ी लाया गया। सीएचसी के डॉ. राहुल टम्टा ने बताया की मरीज के दोनों पैर जंगली सुअरों के हमले में बुरी तरह जख्मी हैं और पैरों में उन्हें 50 टांके आए हैं। साथ ही उनका दायां पांव फ्रैक्चर है। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हरगोविंद को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, रमेश सुयाल, दिनेश पंत, केशव दत्त जोशी ने पीड़ित को उचित मुआवजे देने की मांग वन विभाग से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें