हल्द्वानी। पूरन चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की। कोल्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे मैच में एकलव्य क्रिकेट अकादमी ने पहली पारी 382 रनों पर घोषित की। इसमें देवांश ने 203, गजेंद्र 57 और उत्कर्ष ने 40 रन बनाए। हल्द्वानी-11 ने पहली पारी 53 रनों पर सिमट गई। गेंदबाज सार्थक ने चार और विवेक ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में एकलव्य क्रिकेट अकादमी ने गजेंद्र के 103, दिव्यांश के 107, नक्श के 50 रनों की मदद से 347 रन बनाकर पारी घोषित की। गेंदबाज हिमांश ने तीन और शिवराज ने एक विकेट लिया। दूसरी पारी में 667 रनों के जवाब में हल्द्वानी-11 37 रन ही बना सकी। एकलव्य क्रिकेट अकादमी ने 639 रनों से मैच जीतकर दो अंक हासिल किए। एकलव्य के गेंदबाज देवांश ने 4 और गजेंद्र ने 2 विकेट लिए। देवांश मैन ऑफ द मैच चुने गए। इससे पहले वरिष्ठ क्रिकेटर संजय चौधरी ने मैच का उद्घाटन किया। वहां हरप्रीत सिंह कम्बोज, सार्थक शर्मा, रवि सिंह, नीरज बल्यूटिया, आनंद बिष्ट, निश्चल जोशी आदि थे।