फोटो- 14 एचएलडी 01- श्री बालकिशन देवकी जोशी मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट स्पर्धा के प्रतिभागी। स्रो
हल्द्वानी। श्री बालकिशन देवकी जोशी मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट स्पर्धा का सेमीफाइनल में हल्द्वानी की एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कर ली। एपीएस क्रिकेट ग्राउंड लामाचौड़ में टॉस जीतकर रुद्रा लायंस रुद्रपुर ने पहले बल्लेबाजी की। विभांकर पवार और नैतिक उपाध्याय की घातक गेंदबाजी से रुद्रपुर की टीम ने 122 रनों पर सारे विकेट गवां दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने छह विकेट से जीतकर दर्ज की। विभांकर मैन ऑफ द मैच, यशवीर कंबोज फाइटर ऑफ द मैच और ऋषि उपाध्याय बेस्ट बैटर चुने गए। नवीन टम्टा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।