फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आठवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 27 Dec 2023 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के इंदिरानगर क्षेत्र की रहने वाली आठवीं की छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिराजुद्दीन की बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार को वह घर पर अकेली थी। परिजन बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसने अपने भाई को फोन किया और जहर खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें