फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी का झांसा देकर युवक से आठ हजार ठगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल में लॉटरी के नाम पर एक युवक से आठ हजार की ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार नगर के आल सेंट्स कॉलेज निवासी बसंत के मोबाइल पर दो दिन पहले मैसेज आया। मैसेज में बताया कि उनकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। धनराशि लेने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर एक बैंक खाते में आठ हजार रुपये जमा करने होंगे। ठगों के झांसे में आए युवक ने बैंक खाते में आठ हजार रुपये जमा करा दिए। युवक ने दोबारा फोन किया तो नंबर बंद मिला। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें